सूखे नारियल खाने के चमत्कारी फायदे।

 सूखे नारियल के यह 8 फायदे आपको हैरान कर देंगे। यह कैंसर से लगाकर गठिया, हृदय, कोलेस्ट्रॉल और हड्डियों को फौलाद बनाने तक चमत्कारी है। आज हम आपको सूखे नारियल से होने वाले 8 फायदों के बारे में बताएंगे। नारियल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कोई भी पूजा हो या धार्मिक समारोह उसमें नारियल की उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती है नहीं तो पूजा अधूरी मानी जाती है। धार्मिक महत्व के अलावा नारियल को हम किसी न किसी रूप में अपने खाने में इस्तेमाल भी करते हैं चाहे वह कच्चे नारियल का पानी हो या पका हुआ नारियल हो जिसकी गिरी खाते हैं या हो सूखा नारियल जिसका इस्तेमाल पकवानों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको सूखे नारियल के फायदों के बारे में पता है। आज हम आपको बताएंगे सूखे नारियल के फायदों के बारे में।


  1. नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसा इसकी धार्मिक महत्वता के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण भी कहा जाता है। नारियल में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
  2. कई बीमारियों के इलाज में काम आता है नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसीलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
  3. सूखा नारियल से मजबूत होती हैं हड्डियां। टिशूज मैं भरपूर मिनरल होना जरूरी होता है क्योंकि इसकी कमी हमारे शरीर के हिस्सों को नुकसान पहुंचाती है जिससे आर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में सूखा नारियल खाने से इन सभी में मजबूती आती है।
  4. खांसी, फेफड़ों के रोग और आप सूखे नारियल का बुरादा बना लें फिर एक कप पानी में एक चौथाई कप बुरादा भिगो दें। इसे 2 घंटे बाद छानकर नारियल का बुरादा निकाल कर पीस लें। इसकी चटनी बनाकर करके, भिगोए हुए पानी में इसे घोलकर पी जाए। इसे प्रतिदिन बार बार पीने से खांसी, फेफड़ों के रोग और टीबी में काफी लाभ होता है।
  5. कैंसर में, यदि आपके परिवार में किसी को पहले कैंसर था तो आपको हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए। खासकर महिलाओं को जिनके यहां ब्रेस्ट कैंसर का मामला सामने हो। वैसे कोकोनट प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को ना होने में मदद करता है। इसीलिए आप इसे अपनी खुराक में अवश्य शामिल करें ताकि आप इस से बच सकें।
  6. मस्तिष्क स्वस्थ रहता है इससे, सूखा नारियल खाने से मस्तिष्क में सुधार होता है और इलेक्ट्रिकल सिगनल्स भी बेहतर तरीके से कार्य करते हैं। ब्रेन में न्यूरान्स होते हैं और इस पर एक कवर होता है जिस पर कोई भी क्षती गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या को जन्म दे सकती है। नारियल में मौजूद तत्व इस हिस्से की रक्षा करते हैं।
  7. हृदय के लिए सूखे नारियल में डायट्री फाइबर होता है जो कि हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है। जैसा कि आप जानते हैं कि पुरुष के शरीर को 38 डायट्री फाइबर और महिला के शरीर को 25 डायट्री फाइबर चाहिए। सूखे नारियल से शरीर की आवश्यकता पूरी हो जाती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को यह घटाता है। सूखे नारियल में हेल्थी फैट होते हैं जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। जिससे नसों में ब्लाक होने की संभावना कम हो जाती हैं और दिल भी बेहतर तरीके से कार्य करता है और दिल के दौरे का खतरा नहीं रह जाता है।
  8. गठिया को यह ठीक करता है सूखे नारियल के सेवन से गठिया ठीक हो जाता है और दर्द से आराम मिलता है। क्योंकि जिसमें कई मिनरल्स होते हैं ऐसे में यह ऊतकों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं।
  9. एनीमिया में शरीर में खून की कमी होना, जोकि कभी-कभी जानलेवा भी साबित होता है। सूखा नारियल खाने से एनीमिया यानी कि खून की कमी की बीमारी से भी राहत देता है। अक्सर महिलाओं में खून की कमी ज्यादा होती है और वह कमजोर पड़ती जाती है और तो और शरीर में जीवाणुओं का हमला भी आराम से हो जाता है। जिससे गंभीर बीमारियां हो सकते हैं सूखे नारियल में आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है और इसके सेवन से एनीमिया पर काबू पाने में आसानी होती है।

तो आपने देखा कैसे सूखा नारियल आपके स्वस्थ शरीर के लिए कितना जरूरी है स्वाद ही नहीं बल्कि गुणवत्ता से भी भरपूर है सूखा नारियल। अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बेहद कारगर साबित होगा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ